शिक्षा

इंस्टीट्यूट देगा सीएस प्रोफेशनल्स को बूस्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर नॉन बैकिंग फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (एनबीएफसी) कॉन्क्लेव आयोजित करेगा इंस्टीट्यूट
2 min read
Jun 22, 2018
icsi
icsi

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर नॉन बैकिंग फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (एनबीएफसी) कॉन्क्लेव आयोजित करेगा इंस्टीट्यूट। कॉर्पोरेट सेक्टर में स्टूडेंट्स और मेंबर्स की नॉलेज को वास्ट करने के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से नए सत्र में खास प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए इंस्टीट्यूट और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहली बार नॉन बैकिंग फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (एनबीएफसी) कॉन्क्लेव जयपुर में करेगा।

इसकेतहत 200 प्रोफेशनल्स और एनबीएफसी प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाया जाएगा। जयपुर चैप्टर प्रेसीडेंट संदीप जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत इंस्टीट्यूट नॉन बैकिंग सेक्टर में स्टूडेंट्स और मेंबर्स की नॉलेज एन्हेंस करने के साथ नींव तैयार कर रहा है। इससे प्रेक्टिस के लिए भी विस्तृत क्षेत्र मिल सकेगा। जॉब अपॉच्र्युनिटी भी क्रिएट होगी। जानकारी के अनुसार राजस्थान में तीन साल में 205 एनबीएफसी हो गई है, राजस्थान में इस सेक्टर को अच्छा डवलपमेंट देखने को मिल रहा है। प्रोफेशनल्स के इस सेक्टर से जुडऩे से नए आइडियाज जनरेट होंगे। इंस्टीट्यूट जुलाई मंथ को स्टूडेंट मंथ के तौर पर सेलिब्रेट करेगा। इसके तहत स्टूडेंट्स एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक डिफरेंट एक्टिविटीज होंगी।

स्टुडेंट्स समझेंगे इन्सोल्वेंसी

इंस्टीट्यूट से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में मेंबर्स की कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए इनसॉल्वेंसी और बैंक करेप्शन कोड को लेकर इंस्टीट्यूट जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित करेगा। दोनों ही कार्यक्रमों का उद्देश्य कैपेसिटी बिल्डिंग और प्रोफेशनल स्किल्स को डवलप करना है।

सीए कॉन्फ्रेंस कल से

आईसीएआई की ओर से शनिवार को दो दिवसीय स्टूडेंट नेशनल कॉन्फ्रेंस होगी। जयपुर के बिड़ला सभागार में होने वाली कॉन्फ्रेंस आठ तकनीकी सत्रों होंगे। शिशिर अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड ऑफ स्टडी की गाइडेंस में होने वाली कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के चेयरमैन दीनल शाह स्टूडेंट्स रूबरू होंगे। स्पीकर के तौर पर मुंबई के यग्नेश देसाई, अजिंक्य पोद्दार, दिल्ली के शंशाक गुप्ता और अविनाश गुप्ता तथा चैन्नई के वी, मुरली और इंदौर के असीम त्रिवेदी शामिल होंगे। रोहित रूवाटिया ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में देशभर के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।

Published on:
22 Jun 2018 10:06 am