शिक्षा

IGNOU June TEE 2021: इग्नू ने बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट, अब 31 मई तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स

IGNOU June TEE 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने टर्म एंड एग्जाम (TEE-June) के असाइमेंट जमा कराने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 2:11 PM IST
IGNOU June TEE 2021:
IGNOU June TEE 2021:

IGNOU June TEE 2021: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) ने IGNOU TEE के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 31 मई, 2021 तक अपने असाइनमेंट ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार अपने असाइनमेंट जमा कराना चाहते है वो इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर सबमिट करा सकते हैं। इससे पहले परीक्षा फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल थी। लेकिन अब इसकी तारीख में भी बदलाव किया गया है। इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है। जिसके लिए कोई लेट फीस चार्ज नहीं लिया जाएगा।

आपको बता दें, इग्नू ने यह फैसला कोरोना वायरस की तेजी से बढ़ती लहर को देखते हुए लिया है। इग्नू ने इस दौरान 3 मई तक के लिए सभी सेवाएं बंद कर दी हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 15 जून से अपनी यूजी पीजी परीक्षा निर्धारित की जो कि 19 जुलाई को शैक्षणिक सेमेस्टर 20-21 के लिए समाप्त होगी। इग्नू के लिए यूजी पीजी परीक्षा दो पाली में सुबह और शाम आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर एक नियमित जांच रखें।
Read More:- SSC Selection Post Phase 8 Answer Key2020 : एसएससी फेज- 8 भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें चेक

Published on: