शिक्षा

IGNOU Registration: बीएड और बीएससी नर्सिंग कोर्से के लिए IGNOU ने बढ़ाई अंतिम तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई 

IGNOU Registration Last Date For BEd And BSc Nursing: इग्नू ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बीएड और बीएसससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2025, 3:18 PM IST
IGNOU Registration Last Date

IGNOU Registration Last Date For BEd And BSc Nursing: इग्नू ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बीएड और बीएसससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। स्टूडेंट इवेलुएशन डिवीजन (परीक्षा-II) द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर जल्द आवेदन करें।

कब होगी परीक्षा? (IGNOU Exam Date) 

इग्नू बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 16 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

महत्वपूर्ण बातें 

-ये परीक्षा 2025-26 शैक्षणिक वर्ष में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है

-28 फरवरी 2025 (विस्तारित तिथि) तक कर सकते हैं आवेदन

-परीक्षा 16 मार्च को आयोजित की जाएगी

-किसी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है

ऐसे करें आवेदन (IGNOU How To Apply) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं

-अपना प्रोग्राम चुनें - BEd/BSc Nursing

-इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें

-अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें

-आवेदन शुल्क का भुगतान करें

-कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें

Updated on:
21 Feb 2025, 3:18 PM IST
Published on: