शिक्षा

अरे वाह! IGNOU ने फिर बढ़ाई आवेदन करने की अंतिम तारीख, यहां देखें

IGNOU Registration Last Date Extended: यदि आप भी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (IGNOU) में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2024, 3:20 PM IST
Feature image

IGNOU Registration Last Date Extended: यदि आप भी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (IGNOU) में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। ये इग्नू के सभी कोर्सेज के लिए लागू है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, exam.ignou.ac.in

इग्नू ने X पर इस संबंध में नोटिस जारी कर बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2024 कर दी गई है। हालांकि, ये लेट फीस के साथ है। इग्नू ने कहा कि सिर्फ सेमेस्टर आधारित प्रोग्राम को छोड़कर ये सुविधा सभी प्रोग्राम के लिए है। बता दें, ये दूसरी बार है जब विश्वविद्यालय ने रजिस्ट्रेशन की तारीख में बदलाव किया है।

ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन) 
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर 
  • स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट्स (एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स) 
  • स्कैन किया हुआ एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (जरूरी नहीं है) 
Updated on:
13 Sep 2024, 3:20 PM IST
Published on: