1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज, जानिए आगे का प्रोसेस 

NEET UG Counselling Round 2 Result: नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के परिणाम कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 13 Sep 2024, 2:06 PM IST

NEET UG Counselling 2024

NEET UG Counselling Round 2 Result: मेडकिल काउंसलिंग कमेटी आज नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने दूसरे राउंड के लिए अप्लाई किया था, वे अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

कब तक जारी होंगे रिजल्ट? (NEET UG Round 2 Counselling Result)

नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के परिणाम कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। किसी प्रकार के लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें- जल्दी करें! CAT परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका

एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल में दी जानकारी के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग के सेकेंड राउंड (NEET UG Counselling Round 2 Result) में जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट कर दी जाती है, उन्हें किसी भी हाल में निर्धारित समय तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कैंडिडेट्स को रिपोर्ट करने के लिए 14 सितंबर से 20 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है।

22 के बाद नहीं होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कैंडिडेट्स के सीट स्वीकार करने के बाद वेरिफिकेशन का काम शुरू होगा। कॉलेज कैंडिडेट्स का डक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेंगे और अपनी रिपोर्ट एससीसी को सौंपेंगे। रिपोर्ट सबमिट करने के लिए कॉलेज के पास 21 और 22 सितंबर का दिन है। बता दें, वेरिफिकेशन का काम 22 सितंबर के बाद नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- पिता ने लोन लेकर पढ़ाया, लाखों की नौकरी छोड़ बेटे ने रख दी ये मांग, आज घर वाले करते हैं तारीफ

कब शुरू होगी तीसरे राउंड की प्रक्रिया (NEET UG)

दूसरे राउंड की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीसरे राउंड के लिए आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने दूसरे राउंड में सीट स्वीकार नहीं की हो या जिन्हें दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सीट अलॉट नहीं हुई हो, वे तीसरे राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर किसी कैंडिडेट्स ने पहले आवेदन करके फीस जमा कर दी है तो तीसरे राउंड के लिए अप्लाई करने के वक्त उन्हें किसी प्रकार का आवेदन शुल्क देने की जूरूरत नहीं है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर 2024 के दिन शुरू होगा। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर है। निर्धारित तारीख के बीच में ही फॉर्म भर दें। इसके बाद च्वॉइस फिलिंग शुरू होगी।

कब आएगा रिजल्ट (Round 3 Counselling Result)

नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के नतीजे 5 अक्टूबर के दिन जारी होंगे। इसके बाद फिर कैंडिडेट्स को अलॉट किए गए कॉलेज में निर्धारित तारीख के अंदर रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।