
CAT Registration Last Date: यदि आप भी MBA करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा कैट के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इसके बाद ये मौका फिर नहीं मिलेगा। इस परीक्षा के जरिए देश के टॉप एमबीए कोर्स (MBA Course) व कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।
आईआईएम या दूसरे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल में एमबीए/पीजीडीएम कोर्स करने के लिए 13 तारीख तक या उससे पहले अप्लाई कर दें। आज के बाद किसी भी आवेदक को मौका नहीं मिलेगा। 13 तारीख के बाद सुधार के लिए विंडो खोली जाएगी। हालांकि, अभी डेट्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
कैट परीक्षा के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू हुए हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। परीक्षा 24 नवंबर के दिन आयोजित की जाएगी। ये एक संभावित तारीख है। इसमें बदलाव हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और एनसी-ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 2400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्व्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह राशि 1200 रुपये है।
कैट परीक्षा के लिए केवल वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री है। वहीं ग्रेजुएशन के आखिरी साल के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।
Updated on:
13 Sep 2024, 10:26 AM IST
Published on:
13 Sep 2024, 10:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.