1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! RPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें सभी डिटेल्स 

RPSC Bharti: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 733 पदों पर भर्ती निकाली है। बेरोजगार युवाओं के लिए ये किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 12 Sep 2024, 10:26 AM IST

RPSC Bharti

RPSC Bharti: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 733 पदों पर भर्ती निकाली है। बेरोजगार युवाओं के लिए ये किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं। आरपीएससी ने विज्ञापन जारी कर इन पदों के बारे में बताया है।

733 पदों पर निकली है भर्ती (RPSC Bharti For 733 Post)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC Bharti) द्वारा सोमवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 346 और अधीनस्थ सेवाएं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद हैं। समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड के 68 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है।

यह भी पढ़ें- अरे वाह! बिहार की बेटी को Google ने ऑफर किया 60 लाख का पैकेज

किस पद के लिए कब तक करें अप्लाई

  • सहायक मत्स्य विकास अधिकारी - 11 सितंबर -10 अक्टूबर 
  • समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड - 17 सितंबर से 16 अक्टूबर
  • राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं - 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।