1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Success Story: अरे वाह! बिहार की बेटी को Google ने ऑफर किया 60 लाख का पैकेज, जानिए कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई 

Bihar Girl Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने बिहार की अलंकृता साक्षी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दी। उनका पैकेड 60 लाख है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 12 Sep 2024, 9:03 AM IST

Bihar Girl Success Story

Bihar Girl Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल (Google) ने बिहार की अलंकृता साक्षी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दी। सबसे बड़ी बात है कि उन्हें 60 लाख सालाना का पैकेज ऑफर हुआ है। ऐसे में अलंकृता के परिवार वाले बेहद खुश हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

बिहार में हुआ जन्म और झारखंड से हुई पढ़ाई (Bihar Girl Success Story)

अलंकृता (Alankrita Sakshi) बिहार के भागलपुर जिले (Bhagalpur News) की रहने वाली हैं। उनका जन्म भागलपुर जिले के नवगछिया के सिमरा गांव में हुआ था। हालांकि, अभी वो अपने परिवार के साथ झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में रह रही हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई यहीं से हुई है। अलंकृता ने कोडरमा से 10वीं, जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा से 12वीं और फिर हजारीबाग से बीटेक किया। जानकारी के मुताबिक, अलंकृता ने गूगल कंपनी में आने से पहले दो साल तक बेंगलुरु स्थित विप्रो में, एक साल अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी में और एक साल सैमसंग हार्मन में काम किया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Victoria Gowri? बनेंगी SC की स्थायी जज, विवादों से है गहरा रिश्ता

परिवार में कौन कौन हैं? (Alankrita Sakshi Family)

अलंकृता के पिता कोडरमा में प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। अलंकृता दो बहनें और एक भाई हैं। साल 2023 में अलंकृता की शादी मनीष कुमार से हुई। अलंकृता साक्षी के ससुर राजीव नयन चौधरी भागलपुर जिले के शौल थाना क्षेत्र के पोठिया गांव के रहने वाले हैं, जो फिलहाल नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। अलंकृता के पति मनीष कुमार भी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी (Software Company) में काम करते हैं।

गूगल में चयन होने से खुशी की लहर (Bihar Girl Selection In Google)

गूगल में चयन होने के बाद अलंकृता काफी खुश हैं। दोनों परिवार इस बात से खुश है कि उनकी बेटी/बहु को गूगल जैसे विश्व प्रसिद्ध कंपनी से 60 लाख के पैकेज पर काम करने का मौका मिला है। यहां तक की परिजन भी इस बात से काफी खुश हैं। अलंकृता उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो आत्मनिर्भर बनकर परिवार से लेकर देश तक का नाम रोशन करना चाहती हैं।