शिक्षा

IGNOU से अब हिंदी के साथ ही इस भाषा में होगी MBA की पढ़ाई,अब तक सिर्फ अंग्रेजी में होती थी पढ़ाई

IGNOU का कहना है कि यह फैसला खासतौर पर उन छात्रों के लिए लिया गया है जिन्हें अंग्रेजी में पढ़ाई करना मुश्किल लगता है। अब एमबीए का सारा स्टडी मैटेरियल यानी किताबें...
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2025, 3:59 PM IST
IGNOU
IGNOU(Image-Official)

IGNOU: Indira Gandhi National Open University(IGNOU) ने एमबीए करने की सोच रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर दी है। यूनिवर्सिटी ने बताया है कि अब एमबीए का कोर्स हिंदी और उड़िया भाषा में भी शुरू किया जा रहा है। यह कदम नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार उठाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकें।

IGNOU: भाषा की दिक्कत अब नहीं बनेगी रुकावट


IGNOU का कहना है कि यह फैसला खासतौर पर उन छात्रों के लिए लिया गया है जिन्हें अंग्रेजी में पढ़ाई करना मुश्किल लगता है। अब एमबीए का सारा स्टडी मैटेरियल यानी किताबें और नोट्स हिंदी और उड़िया में भी मिलेंगे। इससे छात्र अपनी मातृभाषा में पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें पढ़ाई ज्यादा समझ में आएगी।

IGNOU MBA Hindi: 10 और भाषाओं में भी जल्द आएगा कोर्स


IGNOU की योजना है कि आगे चलकर एमबीए कोर्स को 10 और भारतीय भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा। इनमें मराठी, पंजाबी, तमिल, कन्नड़ जैसी भाषाएं शामिल हैं। इसका मकसद है कि देश के हर कोने में रहने वाला छात्र अपनी भाषा में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर सके।

AICTE के साथ मिलकर होगा सिलेबस का अनुवाद


इस योजना को पूरा करने के लिए IGNOU को AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) का साथ मिला है। AICTE की मदद से खास तकनीक (AI टूल) का इस्तेमाल करके इंग्लिश में मौजूद पढ़ाई के सामान को दूसरी भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। इससे सभी छात्रों को अपनी भाषा में सही और सटीक जानकारी मिल सकेगी।

Updated on:
5 Jun 2025, 3:59 PM IST
Published on: