शिक्षा

IIT Madras: स्पोर्ट्स के बाद अब कल्चरल कोटे से भी मिलेगा IIT में दाखिला, इन छात्रों के लिए रिजर्व है सीट्स 

IIT Madras: स्पोर्ट्स कोटे के बाद IIT में अब कल्चरल कोटे के तहत भी दाखिला मिल सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 3:04 PM IST
IIT Madras Quota

IIT Madras: 12वीं के बाद बहुत से छात्र इंजीनियरिंग करने का सपना देखते हैं। इंजीनियरिंग की जब बात आए तो छात्रों की पहली पसंद होती है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी। आईआईटी से पढ़ाई करने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, स्पोर्ट्स कोटे के बाद IIT में अब कल्चरल कोटे के तहत भी एडमिशन दिए जाएंगे। आईआईटी मद्रास ने इसकी घोषणा की है।

फाइन आर्ट्स के आधार पर मिलेगा IIT में दाखिला 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्टूडेंट्स इस कोटे के तहत बीटेक में प्रवेश हेतु आवेदन कर पाएंगे। IIT Madras ने नए सेशन से फाइन आर्ट्स यानी ललित कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बीटेक एडमिशन में कल्चरल (सांस्कृतिक) कोटा शुरू करने संबंधी घोषणा की है।

ये सीटें होंगी आरक्षित

इसके तहत सभी बीटेक और बीएस प्रोग्रास में दो-दो सीटें आवंटित की जाएंगी। इनमें से एक लड़कियों के लिए रिजर्व होगी। इसके लिए संस्थान ने जल्द ही पोर्टल शुरू करने की घोषणा भी की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जाएं।

कैसे मिलेगा दाखिला 

आईआईटी मद्रास के निदेशक ने बताया कि यह संस्थान द्वारा किया एक प्रयोग है जो इस वर्ष प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के लिए शुरू किए गए खेल कोटे के समान है। जेईई एडवांस परीक्षा पास करने वाले और किसी भी रैंक सूची में शामिल होने वाले छात्र कल्चर कोटे के तहत आईआईटी में दाखिला ले सकते हैं। इस कोटे के तहत एडमिशन प्रक्रिया संस्थान की ओर से एक अलग पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। 

Updated on:
9 Mar 2025, 3:04 PM IST
Published on: