शिक्षा

अब बिना CAT परीक्षा के IIT Madras से कर सकते हैं MBA, अप्लाई करने के लिए यहां देखें

IIT Madras: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी मद्रास से डिजिल मैरिटाइम एवं सप्लाई चेन में एमबीए करने का मौका है। इस खास प्रोग्राम को प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
2 min read
IIT Madras

IIT Madras: इन दिनों MBA का काफी क्रेज है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो MBA करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी मद्रास से डिजिल मैरिटाइम एवं सप्लाई चेन में एमबीए करने का मौका है। इस खास प्रोग्राम को प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ये कोर्स दो साल का है। आईआईटी मद्रास के इस एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

इस तारीख तक भर लें फॉर्म

आईआईटी मद्रास के इस कोर्स के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 19 सितंबर है। यह कोर्स अधिकतम चार साल में पूरा किया जा सकता और इसकी फीस करीब नौ लाख रुपये है। इंस्टीट्यूट फीस का 50 फीसदी तक स्कॉलरशिप्स से कवर करेगा। 

एडमिशन लेने के लिए क्या है योग्यता (IIT Madras)

आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए कैंडिडेट्स के पास 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या फिर सीए, सीएस, ICWA जैसे किसी प्रोफेाशनल कोर्स करने के साथ दो साल का फुल टाइम वर्क एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है।

कैसे मिलेगा दाखिला? (IIT Madras Admission)

आईआईटी मद्रास के एमबीए कोर्स में दाखिला पाने के लिए आईआईटी मद्रास एडमिशन टेस्ट (IAT) प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। IAT 90 मिनट की प्रवेश परीक्षा है। यदि कैंडिडेट्स ने इससे पहले CAT, GMAT और GRE में से कोई परीक्षा पास की है, तो इनके स्कोर के आधार पर भी दाखिला मिल सकता है। प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

Updated on:
10 Sept 2024 10:31 am
Published on:
10 Sept 2024 10:31 am