शिक्षा

इंडियन आर्मी ने मेडिकल उम्मीदवारों के लिए शुरू किया कश्मीर सुपर 30

मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कश्मीर सुपर 30 इनिशिएटिव की शुरुआत 12 जून 2018 से की गई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 11:27 AM IST
Kashmir super 30
Kashmir super 30

कश्मीर में इंजीनियरिंग के लिए अनंद कुमार के सुपर 30 की तर्ज पर पिछले साल कश्मीर सुपर 40 स्कीम की सफलता को देखते हुए, भारतीय सेना ने अब कश्मीर में ऐसा ही कदम मेडिकल की प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी शुरू किया है। मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कश्मीर सुपर 30 इनिशिएटिव की शुरुआत 12 जून 2018 से की गई। 15 corps के कमांडिंग ऑफिसर जनरल एके भट्ट ने इनॉग्रेशन के समय बताया कि मुझे विश्वास है कि स्टूडेंट्स अच्छा करेंगे और देश का नाम रौशन करेंगे। पिछले एक साल से हमारी कोशिश रही है कि हम युवाओं को इस ओर प्रेरित करते हुए उन्हें मेनस्ट्रीम में ला सकें।

आर्मी के कश्मीर सुपर 40 इनिशिएटिव की मदद से पिछले साल जम्मू व कश्मीर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 28 स्टूडेंट्स आईआईटीज और एनआईटीज में एडमिशन पाने में सफल हुए। कश्मीर सुपर 40 में एनरोल होने वाले स्टूडेंट्स को aegis के सेंटर फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लीडरशिप (सीएसआरएल) और पेट्रेनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) की मदद से ट्रेन किया जाता है। पिछले साल सुपर 40 प्रोजेक्ट में एनरोल हुए 40 में से 35 छात्रों को श्रीनगर में कोचिंग दी गई थी, जबकि ५ छात्राओं को दिल्ली में कोचिंग दी गई थी। इन में से 26 लडक़ों और 2 लड़कियों ने आईआईटी-जेईई मेन्स परीक्षा क्लीयर की। हालांकि इन में से 9 को आईआईटी में एडमिशन पाने में सफलता हासिल हुई।

यह प्रोजेक्ट बिहार के टीच आनंद कुमार के सुपर 30 की तर्ज पर शुरू किया गया था। आनंद कुमार के सुपर 30 का मकसद टैलेंटिड, अंडरप्रिवलेज्ड स्टूडेंट्स को प्रोपर कोचिंग दे कर उन्हें आईआईटी क्रैक करने में मदद करना है। इसी तर्ज पर कश्मीर में सुपर 40 की शुरुआत हुई, जिसे सफलता भी हासिल हुई। अब इसी तर्ज पर मेडिकल एस्पेरेंट्स के लिए भी कश्मीर सुपर 30 की शुरुआत इंडियन आर्मी ने की है।

लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने कहा कि सीजफायर की वजह से अब जनता में शांति है। अगर आने वाले 30 दिनों में कोई सिविल कैजुअल्टी नहीं होती है तो यह हमारे लिए अच्छी खबर होगी। पाकिस्तान अशांति फैलाने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन बॉर्डर पर हमारे सैनिक भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इसके अलावा इंडियन आर्मी यहां सदभावना टूर भी आयोजित करती है, जिसमें यूथ को देशभर के कई जगहों पर जाने का मौका मिलता है। नवंबर २2017 में कश्मीर के बडगम जिले के आईटीआई और पोलीटेक्रिक इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में स्थित इंडस्ट्रियल सेंट्स की विजिट करवाई गई थी।