शिक्षा

Indian Institute of Creative Technology: क्रिएटिविटी निखारने के लिए पहली बार बन रहा क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट, IIT,IIM की तर्ज पर बनाने की तैयारी

IICT: फिलहाल जल्द शुरू करने के लिए इसका कैंपस राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में रखा गया है। संस्थान की स्थापना के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति...
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 9:45 AM IST
Indian Institute of Creative Technology
Students

Indian Institute of Creative Technology(IICT): मनोरंजन उद्योग का अहम हिस्सा बन चुके एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स औरएक्सटेंटेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) का भारत में तेज विकास करने के लिए मुंबई में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Creative Technology,IICT) की स्थापना की जा रही है। यह देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा। इसे IIM,IIT के दर्जे पर विकसित करने का लक्ष्य बनाया गया है। IICT मुंबई के गोरेगांव स्थित दादा साहब फाल्के फिल्म सिटी में 10 एकड़ में बनेगा।

Indian Institute of Creative Technology: फिल्म सिटी में बनेगा कैंपस


फिलहाल जल्द शुरू करने के लिए इसका कैंपस राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में रखा गया है। संस्थान की स्थापना के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच व सांस्कृतिक विकास निगम भी इसका हिस्सा बना है।

IICT: केंद्र की 34 और राज्य सरकार की 14 प्रतिशत होगी हिस्सेदारी


संस्थान में केंद्र की 34 और राज्य सरकार की 14 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। 52 प्रतिशत हिस्सेदारी उद्योग संगठनों को दी जाएगी। केंद्र ने बुनियादी ढांचे और शुरुआती संचालन के लिए 391.15 करोड़ का एकमुश्त अनुदान दिया है। इसके बाद संस्थान अपने बलबूते पर अपना खर्च वहन करेगा।

IICT: क्रिएटिविटी में करियर बनाने का मौका


बड़ी संख्या में युवा क्रिएटिव क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। IICT ऐसी प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा। साथ ही यहां युवाओं को एवीजीसी-एक्सआर (AVGC-XR) क्षेत्र के बारे में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे उत्कृष्ट शिक्षा और कौशल देने के साथ उद्योग के विकास और अनुसंधान में भी मदद मिलेगी।

Updated on:
30 Apr 2025, 9:45 AM IST
Published on: