शिक्षा

Teachers Day: 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा सम्मानित, देखिए राजस्थान के कितने शिक्षक इस लिस्ट में हैं शामिल

Teachers Day 2024: हर साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार’ दिया जाता है। पुरस्कार के लिए प्राप्त करने वाले शिक्षकों को उनकी उत्कृष्टता के सम्मान में 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 

2 min read

Teachers Day 2024: भारत में शिक्षकों को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल की भांति इस साल भी कुछ 50 चुनिंदा शिक्षकों का शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इन सभी शिक्षकों को 5 सितंबर 2024 के दिन शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

शिक्षकों के सम्मान में दिया जाता है ये पुरस्कार (Teachers Day 2024)

हमारे जीवन में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं जो हमारे जीवन को संवारने के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे बीच कई ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया हो। ऐसे सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से हर 5 सितंबर 2024 (Teachers Day) को साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार’ दिया जाता है। पुरस्कार के लिए प्राप्त करने वाले शिक्षकों को उनकी उत्कृष्टता के सम्मान में 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 

यहां देखें उन 50 शिक्षकों के नाम जिन्हें आज किया जाएगा सम्मानित 

  • अविनाशा शर्मा - हरियाणा
  • सुनील कुमार - हिमाचल प्रदेश
  • पंकज कुमार गोया - पंजाब
  • राजिंदर सिंह - पंजाब
  • बलजिंदर बराड़ सिंह - राजस्थान
  • हुकम चौधरी चंद - राजस्थान
  • कुसुम लता गरिया - उत्तराखंड
  • चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री - गोवा
  • चंद्रेशकुमार भोलाशंकर बोरीसागर - गुजरात
  • विनय शशिकांत पटेल - गुजरात
  • माधव पटेल प्रसाद - मध्य प्रदेश
  • सुनीता गोधा - मध्य प्रदेश
  • के, शारदा - छत्तीसगढ़
  • नरसिम्हा मूर्ति एचके - कर्नाटक
  • द्विति चंद्र साहू - ओडिशा
  • संतोष कुमार कर - ओडिशा
  • आशीष कुमार रॉय - पश्चिम बंगाल
  • प्रशांत कुमार मारिक - पश्चिम बंगाल
  • उर्फनामीन जम्मू - कश्मीर
  • रविकांत द्विवेदी - उत्तर प्रदेश
  • श्याम मौर्य प्रकाश यू - उत्तर प्रदेश
  • डॉ. मिनाक्षी कुमारी - बिहार
  • सुकेंद्र कुमार सुमन - बिहार
  • के. सुमा - अंडमान एंड निकोबर द्वीप
  • सुनीता गुप्ता - मध्य प्रदेश
  • चारू शर्मा - दिल्ली
  • अशोक सेनगुप्ता - कर्नाटक
  • एच एन गिरीश - कर्नाटक
  • नारायणस्वामी.आर - कर्नाटक
  • ज्योति पंका - अरुणाचल प्रदेश
  • लेफिजो अपोन - नागालैंड
  • नंदिता च ओंगथम - मणिपुर
  • यांकिला लामा - सिक्किम
  • जोसेफ वनलालह्रुआ सेल - मिजोरम
  • एवरलास्टी एनजी पाइनग्रोप - मेघालय
  • डॉ.नानी जी देबनाथ - त्रिपुरा
  • दीपेन खानिकर - असम
  • डॉ. आशा रानी - झारखंड
  • जिनु जॉर्ज - केरल
  • के सिवाप रसद - केरल
  • मिडी श्रीनिवास राव - आंध्र प्रदेश
  • सुरेश कुनाट - आंध्र प्रदेश
  • प्रभाकर रेड्डी पेसरा - तेलंगाना
  • थदुरी संपत कुमार - तेलंगाना
  • पल्लवी शर्मा - दिल्ली
  • चारु मैनी - हरियाणा
  • गोपीनाथ आर - तमिलनाडु
  • मुरलीधरन रमिया सेथुरमन - तमिलनाडु
  • इतिर्नत्रिनु चिन्नी बेडके - महाराष्ट्र
  • सागर चित्तरंज एन बागड़े - महाराष्ट्र

34 पुरुष और 16 महिलाएं हैं (Teachers Day 2024)

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चयनित 50 पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 2 दिव्यांग और 1 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के साथ काम करने वाला शिक्षक हैं। 50 शिक्षकों के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। 

Updated on:
05 Sept 2024 11:30 am
Published on:
05 Sept 2024 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर