शिक्षा

Indias First School: 1715 में खुला था देश का पहला स्कूल, जानिए अभी है या नहीं

Oldest school in India: भारत में वैदिक काल से शिक्षा की परंपरा चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला स्कूल कब और कहां खोला गया था? चलिए विस्तार से जनते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 5:21 PM IST
India’s first school, Oldest school in India, First school in India 1715, History of education in India,
भारत का पहला स्कूल। (Image Source: Wikipedia)

First school in India: भारत का इतिहास काी पुराना है, साथ ही यहां की शिक्षा व्यवस्था भी प्राचीन है। आजकल के बदलते युग में शिक्षा के कई माध्यम उपलब्ध हैं। साथ ही स्कूलों की संख्या भी तेी से बढ़ी है। लेकिन, क्या आप भारत के पहले स्कूल के बारे में जानते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।

कहां और किसने खोला था भारत का पहला स्कूल? (Where and Who Opened India's First School)

भारत का पहला औपचारिक स्कूल, सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में खोला गया था. इस ऐतिहासिक स्कूल की स्थापना साल 1715 में हुई थी। बताया जाता है कि ये स्कूल लगभग 304 साल पुराना है। खास बात ये है कि ये स्कूल आज भी चेन्नई में मौजूद है और कई छात्र यहां एडमिशन लेने की इच्छा रखते हैं।

क्या है स्कूल की खासियत (What Is The Specialty Of The School)

सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्‍कूल चेन्नई के शेनॉय नगर में स्थित है। इस स्‍कूल की बिल्‍डिंग लाल रंग की ईंट से बनी हुई है। इस स्‍कूल में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होती है। खूबसूरत और बड़ी इमारत के साथ, यहां खेलने के लिए बड़ा मैदान भी मौजूद है। इसके अलावा पढ़ने के लिए लाइब्रेरी और सभी अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।

कौन सा विषय पढ़ाया जाता था (Which Subject Was Taught)

जॉर्ज स्कूल में उस समय पश्चिमी शैली की शिक्षा दी जाती थी। यहां अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती थी। ब्रिटिश काल के दौरान बने इस स्कूल का उद्देश्य ब्रिटिश और एंग्लो-इंडियन समुदाय के बच्चों को ऐसी शिक्षा देना था, जो उन्हें औपनिवेशिक प्रशासन या व्यापार में भूमिका निभाने के लिए तैयार कर सके। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, पहले इस स्कूल में भारतीय बच्चों को पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती थी। लेकिन, बदलते वक्त के साथ यहां भारतीय बच्चे भी एडमिशन लेने लगे।

Updated on:
9 Sep 2025, 5:21 PM IST
Published on: