क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर कौन हैं? पुरुष क्रिकेटर के साथ-साथ महिला क्रिकेटर भी कमाई के मामले में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन दोनों के बीच अभी भी बड़ा अंतर है। आइये जानते हैं, क्रिकेटरों के कमाई के बारे में।
India's Richest Cricketer: भारतीय क्रिकेट में जहां पुरुष खिलाड़ियों की कमाई हमेशा चर्चा में रहती है, वहीं अब महिला क्रिकेटर भी तेजी से कमाई के मामले में आगे बढ़ रही हैं। हालांकि, दोनों के बीच अब भी बड़ी संपत्ति का अंतर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं भारत के पांच सबसे अमीर महिला और पुरुष क्रिकेटरों की संपत्ति की तुलना।
मिताली राज
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज देश की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं। उनके नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। संन्यास के बाद भी मिताली ब्रांड एंडोर्समेंट, क्रिकेट मेंटरशिप और विभिन्न कामों से लगातार कमाई कर रही हैं।
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार में से एक हैं। उनके पास बीसीसीआई का ग्रेड A अनुबंध (50 लाख वार्षिक) है और महिला प्रीमियर लीग (WPL) से वह 3.4 करोड़ प्रति सीजन कमाती हैं। हुंडई, नाइकी और रेड बुल जैसे ब्रांडों के विज्ञापनों से भी उन्हें लाखों की आमदनी होती है।
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ है। वह बीसीसीआई अनुबंध से 50 लाख और मुंबई इंडियंस (WPL) से 1.8 करोड़ प्रति सीजन कमाती हैं। पंजाब पुलिस में DSP होने के साथ-साथ, वह PUMA, CEAT और HDFC लाइफ जैसी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
शेफाली वर्मा
कम उम्र में ही शेफाली वर्मा भारतीय क्रिकेट की पहचान बन चुकी हैं। उनकी आय बीसीसीआई के अनुबंध, WPL (दिल्ली कैपिटल्स) और विज्ञापनों से होती है। वह कई ब्रांडों से जुड़ी हुई हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति 8 से 11 करोड़ रूपये है।
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा भारतीय टीम की ऑलराउंडर हैं जिनकी कुल संपत्ति 8 से 10 करोड़ रूपये के बीच है। वह बीसीसीआई अनुबंध, WPL और ब्रांड प्रमोशन से अच्छी कमाई करती हैं।
सचिन तेंदुलकर
‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनका करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश मिलाकर उनकी कुल संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1,300 करोड़ रूपये से अधिक है।
विराट कोहली
वर्तमान समय में विराट कोहली दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी संपत्ति 1,050 करोड़ रूपये है, जिसमें क्रिकेट, ब्रांड विज्ञापन और उनके फैशन ब्रांड ‘WROGN’ व निवेश शामिल हैं।
एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की संपत्ति लगभग 1,000 करोड़ रूपये है। आईपीएल, विज्ञापन और व्यावसायिक कामों से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है।
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली की कुल संपत्ति 634 करोड़ रूपये है। क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष दोनों रूपों में उन्होंने काम किया है।
युवराज सिंह
2007 और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह भी कमाई के मामले में बहुत पीछे नहीं है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 280 करोड़ रूपये है। वह क्रिकेट के साथ बिजनेस और निवेश से भी बड़ी कमाई करते हैं।
जहां सबसे अमीर पुरुष क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की संपत्ति 1,300 करोड़ रुपया है, वहीं सबसे अमीर महिला क्रिकेटर मिताली राज की कुल संपत्ति 45 करोड़ तक है। यानी महिला और पुरुष क्रिकेटरों की कमाई में अब भी बहुत बड़ा अंतर है। लेकिन धीरे-धीरे महिला क्रिकेटर भी कमाई के मामले में आगे बढ़ रही हैं।