शिक्षा

INI CET PG 2021 entrance exam postponed: कोविड-19 के चलते INI CET PG 2021 प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित, डिटेल्स यहां से करें चेक

INI CET PG 2021 entrance exam postponed: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए INI CET PG प्रवेश परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2021, 9:18 PM IST
ugcet
यूजीसीइटी के ऑनलाइन आवेदकों को मिला भूल सुधार का मौका

INI CET PG 2021 entrance exam postponed: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए INI CET PG प्रवेश परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया। यह परीक्षा 8 मई को होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, एम्स सीईटी पीजी परीक्षा की नई तिथि जुलाई तक जारी करेगा।

पूरे देश में तेजी से फैल रही COVID-19 की दूसरी लहर को देखते हुए AIIMS के अधिकारी ने INI CET PG परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब मई मांह में ली जाने वाली इस परीक्षा को जुलाई 2021 में लेने का फैसला किया है। और अधिक जानकारी के लिए आप एम्स की वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिस को देख सकते हैं।

नई तिथि की जल्द घोषणा होगी

AIIMS ने COVID-19 मामलों में उछाल के कारण INI CET PG परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.inपर नई तिथि की घोषणा जल्द करेगा। और उम्मीदवारों को भी इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.inपर जाकर इसे जांचना होगा। आप अधिसूचना को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इसे चेक कर सकते हैं।

Updated on:
23 Apr 2021, 9:18 PM IST
Published on: