शिक्षा

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर Indian Railway में पा सकते हैं नौकरी

आवेदक 31 अगस्त 2017 तक फॉर्म भर सकते हैं।

2 min read
Aug 16, 2017
Indian railways

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूशन ऑफ परमानेंट वे इंजीनियर्स (इंडिया) ने अपने डिप्लोमा इन रेलवे इंजीनियरिंग के कॉरसपोंडेंस कोर्स के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। इस कोर्स में 6-6 महीने के 2 सेमेस्टर शामिल हैं। आवेदक 31 अगस्त 2017 तक फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि ग्रुप सी कैटेगिरी में रेलवे एम्प्लॉइज के लिए सभी सिलेक्शन पोस्ट्स के प्रमोशन के लिए रेलवे मंत्रालय ने इस डिप्लोमा कोर्स को अडिशनल क्वालिफिकेशन के रूप में स्वीकार किया है।

क्या है योग्यता
नॉन रेलवे आवेदकों के लिए जरूरी है कि उनके पास इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए या फिर वह साइंस या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होने चाहिए या ऐसे ग्रेजुएट होने चाहिए जिन्होंने 12वीं कक्षा में मैथ्स या साइंस सब्जेक्ट पढ़ा हो। वहीं, रेलवे कर्मचारियों के लिए भी जरूरी है कि उनके पास इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए या फिर वह साइंस या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होने चाहिए या ऐसे ग्रेजुएट होने चाहिए जिन्होंने 12वीं कक्षा में मैथ्स या साइंस सब्जेक्ट पढ़ा हो। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों के पास रेलवे में न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है।

क्या है कोर्स फीस
इंस्टीट्यूशन ऑफ परमानेंट वे इंजीनियर्स के रेलवे इंजीयिरिंग कोर्स के लिए रेलवे कर्मचारियों की पहले सेमेस्टर की फीस 2300 रुपए और दूसरे सेमेस्टर की फीस 2760 रुपए होगी। वहीं, नॉन रेलवे आवेदकों के लिए पहले सेमेस्टर की फीस 2875 रुपए और दूसरे सेमेस्टर की फीस 3335 रुपए होगी।

क्या होगा सिलेबस
पहले सेमेस्टर में जनरल मैनेजमेंट ऑफ रेलवे, सिविल इंजीनियङ्क्षरग, सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, ऑपरेशनल मैनेजमेंट आदि के बारे में बताया जाएगा। वहीं, दूसरे सेमेस्टर में परमानेंट वे इंजीनियरिंग की जानकारी दी जाएगी जिसमें ट्रैक स्ट्रक्चर, मेंटेनेंस आदि के बारे में सिखाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन
डिप्लोमा इन रेलवे इंजीनियरिंग के कॉरसपोंडेंस कोर्स में प्रवेश के इच्छुक आवेदक आईपीडब्ल्यूई (इंडिया) के ऑफिस से आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 150 रुपए कैश या 200 रुपए का बैंक ड्राफ्ट देना होगा। नॉन रेलवे आवेदक इस कोर्स के पहले सेमेस्टर में एडमिशन के लिए ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईपीडब्ल्यूई (इंडिया), नई दिल्ली के पक्ष में 3025 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा।

Published on:
16 Aug 2017 06:26 pm