IOCL Apprentice Recruitment 2025 के तहत 537 पदों पर भर्ती निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2025 तक iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 537 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जरूर पढ़ने की सलाह दी जाती है।
चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने अपरेंटिस एक्ट 1961/1973 और अप्रेंटिस नियम 1992/2019 के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। IOCL की गाइडलाइन्स के अनुसार इसमें समय-समय पर संशोधन भी हो सकता है।
इस भर्ती से जुड़ी डिटेल में जानकारी और आवेदन लिंक IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर उपलब्ध है।