शिक्षा

ज्वॉइनिंग से पहले ही जान गंवान वाले IPS हर्षवर्धन की कहानी, बचपन से ही पढ़ने में थे तेज, इस IIT से की थी पढ़ाई

IPS Harshvardhan Singh Death: 2023 बैच के IPS अधिकारी हर्षवर्धन सिंह का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे सिर्फ 26 साल के थे।
less than 1 minute read
IPS Harshvardhan Singh Death

IPS Harshvardhan Singh Death: 2023 बैच के IPS अधिकारी हर्षवर्धन सिंह का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे ट्रेनिंग के बाद पहली बार ड्यूटी पर जा रहे थे। कर्नाटक के हासन जिले उनकी ज्वॉइनिंग थी। IPS हर्षवर्धन का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार पर मानो कोई गाज गिर गई हो। हर्षवर्धन की उम्र महज 26 साल थी।

बिहार के लाल ने UPSC CSE में हासिल की थी 153वीं रैंक

हर्षवर्धन मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनके पिता सहरसा जिले के सोनवर्षा राज के फतेहपुर पड़रिया गांव से ताल्लुक रखते हैं। हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग के बाद अपने पहले प्रयास में ही UPSC CSE परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने Indore NIT से बीटेक की डिग्री हासिल की है। यूपीएससी में उन्होंने 153वीं रैंक हासिल की थी। वहीं हर्षवर्धन के पिता अखिलेश कुमार सिंह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित देवसर के SDM हैं।

हमेशा से सिविल सेवा में जाने का सपना था (IPS Harshvardhan Singh)

हर्षवर्धन अपने माता पिता के बड़े बेटे थे। वे कर्नाटक के हसन जिल में पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे थे। उनके छोटे भाई भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। हर्षवर्धन के घर में ही सिविल सेवा का माहौल था। ऐसे में उन्हें जिद थी कि वे भी सिविल सेवा परीक्षा में जाए और इसके लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की। हर्षवर्धन ने जी तोड़ मेहनत करके अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली।

Updated on:
03 Dec 2024 04:17 pm
Published on:
03 Dec 2024 01:48 pm