शिक्षा

IPS Officer: भविष्य में बनना है IPS अधिकारी तो भूल से भी न करें ये गलती

अगर आप भी 10वीं में पढ़ाई कर रहे हैं और IPS में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर काम की है। आईपीएस बनने के लिए 10वीं के बाद 11वीं कक्षा में सही सट्रीम का चयन करना बेहद जरूरी है। ऐसे में पढ़ें ये पूरी खबर
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2024, 12:48 PM IST
ips_officer.jpg
IPS Officer

IPS Officer: अगर आप भी 10वीं में पढ़ाई कर रहे हैं और IPS (Indian Police Service) में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर काम की है। आईपीएस बनने के लिए 10वीं के बाद 11वीं कक्षा में सही सट्रीम का चयन करना बेहद जरूरी है। ऐसे तो आईपीएस बनने के लिए आप साइंस, कॉर्मस और आर्ट्स किसी भी स्ट्रीम को चुन सकते हैं। लेकिन सही विषय का चयन मजबूत नींव प्रदान करने में मदद करेगा।


साइंस स्ट्रीम दो भागों में विभाजित है, पीसीएम और पीसीबी (PCM & PCB)। पीसीएम (PCM For Higher Studies) में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ाया जाता है। वहीं पीसीबी (PCB For Higher Studies) में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पढ़ाया जाता है। ऐसे में यदि आपकी रूचि फॉरेंसिंक साइंस, क्रिमिनोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों में है तो आपको साइंस स्ट्रीम चुनना चाहिए।


आर्ट्स स्ट्रीम में आपको इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी आदि जैसे विषयों को पढ़ने का मौका मिलता है। ये विषय सामाजिक मुद्दे, मानव व्यवहार और शासन की बेहतर समझ प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आपकी रूचि आर्ट्स में है तो आपको यही स्ट्रीम चुनना चाहिए।


कॉमर्स स्ट्रीम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स की मदद से बिजनेस और फाइनेंस पर फोकस किया जाता है। बता दें, फाइनेंशियल बजट और इकोनॉमिक्स पॉलिसी आदि विषयों पर जानकारी के लिए आप ये स्ट्रीम चुन सकते हैं।


आप किस विषय का चयन करते हैं ये आपके व्यक्तिगत इंटरेस्ट पर निर्भर करता है। IPS करने वाले अलग-अलग एजुकेशनल बैकग्राउंड (Educational Background) से आते हैं। ऐसे में छात्रों को वही विषय चुनना चाहिए, जिसे पढ़ने में उन्हें रूचि हो। बता दें कि आईपीएस बनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को पास करना होता है। यूपीएससी (Union Public Service Commission) की ओर से ये परीक्षा आयोजित की जाती है।

Updated on:
2 Mar 2024, 12:48 PM IST
Published on: