शिक्षा

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा, जानें डिटेल्स

JEE Advanced 2025: यह परीक्षा 3 घंटे का होगा। दोनों पेपरों की बात करें तो JEE Advanced Paper 1 सुबह 9 बजे से...

1 minute read
JEE Advanced 2025

JEE Advanced 2025 Exam Date: IIT परीक्षा को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। IIT Kanpur ने JEE Advanced 2025 को लेकर तारीख की घोषणा कर दी है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) आयोजित किये जाएंगे। यह परीक्षा 3 घंटे का होगा। दोनों पेपरों की बात करें तो JEE Advanced Paper 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा और JEE Advanced Paper 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

JEE Advanced 2025: छात्रों को मिलेगा दो अटेंप्ट


कुछ दिनों पहले ही बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए अटेंप्ट की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन कर दिया था। जिसके बाद छात्रों में एक उत्साह था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से इसे घटा दिया गया और पहले वाला नियम ही रखा गया। इस परीक्षा के लिए 2 अटेंप्ट दिए जाएंगे। IIT Kanpur की तरफ से JEE Advanced 2025 Syllabus पहले ही जारी कर दिया गया था। JEE Mains परीक्षा पास किए छात्र इस JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं।

JEE Advanced: जान लें योग्यता


JEE Advanced के लिए उम्र की बात करें तो आवेदन करने वाले छात्रों की जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद की होनी चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उन्हें आयु में पांच साल की छूट दी गई है। इसके अलावा परीक्षा के लिए अन्य पात्रता एक जैसी है।

Updated on:
02 Dec 2024 06:13 pm
Published on:
02 Dec 2024 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर