JEE advanced 2025: रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से IIT Bombay छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। आइए जानते हैं टॉप तीन में कौन-कौन से IIT शामिल हैं।
Top rankers IIT preference: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में सावल आता है कि कौन सा IIT कॉलेज बस्ट है और किस ब्रांच में ज्यादा स्कोप है। हर साल, जेईई टॉपर्स इस कॉलेज में भारी मात्रा में एडमिशन लेते हैं, जिससे ये साफ होता है कि कौन सा IIT और कौन सा ब्रांच बेस्ट हैं। रिसर्च के अनुसार, पिछले कई वर्षों से IIT Bombay टॉपर्स की पहली पसंद बना हुआ है। हर सल इस कॉलेज में कई छात्र अनेक सपनों के साथ एडमिशन लेते हैं।
जोएसएए द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, टॉप 100 जेईई एडवांस्ड 2025 रैंकर्स में से 73 ने आईआईटी बॉम्बे को चुनते हैं। ये आंकड़ा 2023 में 67 और 2024 में 72 से लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर छात्रों ने Computer Science Engineering (CSE) ब्रांच के लिए आवेदन किया।
| IIT | IIT Bombay | IIT Delhi | IIT Madras |
| 2025 | 73 | 19 | 6 |
| 2024 | 72 | 23 | 2 |
आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर छात्रों की पसंद बना हुआ है। 2025 में टॉप100 में से 19 छात्रों ने आईआईटी दिल्ली को चुना है। हालांकि, 2024 में संस्थान को चुनने वाले 23 और 2023 में 22 थे।
आईआईटी मद्रास एक दूर की तीसरी पसंद बनी हुई है, जो हर साल शीर्ष 100 में दो से आठ छात्रों को आकर्षित करती है।