JEE Advanced Result: इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करना होगा।
JEE Advanced result 2025 out: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित JEE Advanced परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोर और योग्यता स्थिति आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। गौरतलब है कि परिणाम जारी होने से एक दिन पहले IIT Kanpur द्वारा पेपर 1 और पेपर 2 की Final Answer Key जारी की गई थी।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट होमपेज पर उपलब्ध “News Updates” सेक्शन में जाएं।
“JEE (Advanced) 2025 Results are now available” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर भरकर लॉगिन करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा – इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को अपने स्कोर के साथ-साथ क्वालिफिकेशन स्टेटस और कटऑफ की जानकारी भी स्कोरकार्ड में मिलेगी। जो उम्मीदवार पात्र होंगे, वे JoSAA Counseling 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया की शुरुआत 3 जून से होगी।
| श्रेणी | न्यूनतम कुल अंक (संभावित) |
|---|---|
| सामान्य (CRL) | 75 – 90 |
| ओबीसी-एनसीएल | 65 – 80 |
| एससी | 40 – 55 |
| एसटी | 35 – 50 |
| पीडब्ल्यूडी | 30 – 45 |