केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जेईई मेंस परीक्षा (JEE Main) के परिणाम के बाद ऐसे होगा एडमिशन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जेईई मेंस परीक्षा (JEE Main) के परिणाम जारी कर रही है। इस एग्जाम में पास होने के बाद भी एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस में हिस्सा लेना होगा। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का कॉलेज में एडमिशन किया जाएगा। आपको बता दें कि जेईई एडवांस के लिए वो ही स्टूडेंट काबिल होंगे जिन्होंने जेईई मेंस में अच्छी रैंक हासिल की है। इस बार जेईई मेंस में क्या—क्या हो रहा है किस आधार पर एडमिशन होगा इस बारे में हम आपको बता रहे हैं कुछ बातें जो आपके काफी काम आने वाली है।
2 लाख 24 हजार छात्रों का होगा चयन
इस बार जेईई एडवांस के लिए 2 लाख 24 हजार उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। इसके बाद कट-ऑफ जारी की जाएगी जिसके आधार पर स्टूडेंट्स आगे के लिए पात्र होंगे। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 7 मई तक किए जा रहे हैं। इसके बाद 20 मई को इसके परिणाम जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी किए जो के बाद काउंसिल के आधार पर स्टूडेंट्स का फाइनल सलेक्शन किया जाएगा।
कॉमन काउंसलिंग के आधार पर होगा चयन
इस परीक्षा के लिए चयन जॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी के कॉमन काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। यहय काउंसलिंग 19 जून तक हो सकती है। उम्मीदवारों को कॉलेज का बंटवारा इसमें आने वाली रैंक के आधार पर किया जाएगा। इसमें उच्च रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आईआईटी में एडमिशन ले सकेंगे। यह अथॉरिटी 23 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, 23 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, 31 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और 20 गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के लिए काउंसिलिंग का आयोजन करेगी।
इस साल जेईई मेंस की ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल को और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15-16 अप्रैल को किया गया था। ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन देश के 112 शहरों में 1621 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में 646814 पुरुष और 266745 महिलाओं समेत 3 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा भारत अलावा भी कई शहरों में करवाई गई थी। बोर्ड इस परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर चुका है।