शिक्षा

JEE Main Result 2021: जेईई मेन सेशन 4 के परिणाम बुधवार तक जारी होंगे, मंत्रालय ने की पुष्टि

JEE Main Result 2021: इस मामले में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने सोमवार को कहा कि परिणाम जल्द घोषित होंगे। कोविड संक्रमण को देरी का कारण बताया है।

less than 1 minute read
JEE Main Result 2021

JEE Main Result 2021: उम्मीदवार JEE मेन सेशन 4 के रिजल्ट जारी होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच परिणाम जारी होने में देरी को लेकर छात्र लगातार शिकायत कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने सोमवार को कहा कि JEE मेन 2021 के परिणाम मंगलवार या बुधवार तक घोषित हो जाएंगे। खरे के अनुसार जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन, जिसे पहले दो बार टाला जा चुका है। यह JEE मेन का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद शुरू होगा।

छात्रों नें आठ सितंबर तक प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाया था। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी हुई थी। तब से JEE मेन्स 2021 का परिणाम jeemain.nta. ac.in पर इंतजार हो रहा है।

JEE एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन

वहीं JEE एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर से आरंभ होना था, मगर JEE मेन 2021 का परिणाम जारी होने में देरी की वजह से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने एक बार फिर अपनी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन रोक दिया है।

JEE मेन परिणाम में देरी का कारण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि जेईई मेन सेशन 4 परिणाम की घोषणा में देरी हरियाणा के सोनीपत में JEE मेन परीक्षा केंद्र में कथित धोखाधड़ी घोटाले की सीबीआई जांच से जुड़ी नहीं है। देरी के कारणों में कोविड संक्रमण भी है।

Published on:
14 Sept 2021 11:20 pm
Also Read
View All