31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTPC Recruitment 2021: आर्टिजन ट्रेनी के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

NTPC Recruitment 2021: एनटीपीसी लिमिटेड ने आर्टिजन ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 14 Sep 2021, 10:32 PM IST

ntpc.jpg

NTPC EET Recruitment 2021

NTPC Recruitment 2021: एनटीपीसी लिमिटेड ने आर्टिजन ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन इस सप्ताह के रोजगार समाचार पर उपलब्ध है। उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र को अधिसूचना में उपलब्ध पते पर भेजकर उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस Latest Jobs 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2021 निर्धारित की गई है।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 53 पद
आर्टिजन ट्रेनी (फिटर) 26 पद
आर्टिजन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन) 6 पद
आर्टिजन ट्रेनी इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स 21 पद

Read More: जूनियर असिस्टेंट और अन्य के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

पात्रता मापदंड
उम्मीदवार जो उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रोजगार समाचार में उपलब्ध अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता सूची तैयार की जाएगी। ऐसे सभी शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

Read More: आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

यहां भेजें आवेदन
उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र को विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग, मौदा सुपर थर्मल पॉसर प्रोजेक्ट, मौदा- रामटेक रोड, पोस्ट: मौदा, जिला: नागपुर, महाराष्ट्र, पिन- 441104 को भेजना होगा।
Head of Department, Human Resource Department, Mouda Super Thermal Poser Project, Mouda - Ramtek Road, Post: Mouda, District: Nagpur, Maharashtra - 441104"