शिक्षा

JEE Mains 2025: जेईई मेन का सिटी स्लिप जारी, इस तरह करें डाउनलोड 

JEE Main Exam 2025 City Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू होने वाली हैं।

2 min read

JEE Mains 2025 Exam City Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू होने वाली हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं। सिटी स्लिप देखने के लिए jeemain.nta.nic.inपर जाएं।

कब होगी जेईई मेन परीक्षा (JEE Mains 2025 Exam Date)

जेईई मेन 2025 सत्र 1 में दो पेपर होंगे। बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए पेपर 1 22 जनवरी से 29 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं बीआर्क और बीप्लानिंग कार्यक्रमों के लिए पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को एक ही शिफ्ट में होगी।

ऐसे चेक करें सिटी स्लिप (JEE Mains 2025 Exam City Slip Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर JEE Main 2025 City Slip के लिंक पर क्लिक करें
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें
  • जेईई मेन 2025 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें

परीक्षा पैटर्न में किया गया बदलाव

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष NTA ने जेईई मेन परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार से ऑप्शनल प्रश्न हटा दिए गए हैं। संशोधित परीक्षा पैटर्न में कहा गया है कि सेक्शन बी में प्रति विषय केवल 5 प्रश्न होंगे, और उम्मीदवारों को सभी 5 प्रश्नों में भाग लेना होगा। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक), पेपर 2ए (बी.आर्क), और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा में चयन के लिए कोई विकल्प नहीं होगा। जेईई मेन्स 2025 प्रश्न पत्र में 90 प्रश्न शामिल होंगे यानी प्रत्येक भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों से 30। उम्मीदवारों को एमसीक्यू और संख्यात्मक प्रश्नों के लिए एक अलग अंकन योजना के साथ, 90 में से 75 प्रश्नों का प्रयास करना आवश्यक है।

Updated on:
11 Jan 2025 10:11 am
Published on:
11 Jan 2025 09:44 am
Also Read
View All

अगली खबर