शिक्षा

JEECUP 2023 : आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द जारी होगी UPJEE परीक्षा की तिथि

JEECUP 2023 Date Extension : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh) ने जेईईसीयूपी 2023 (JEECUP 2023) की रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अब 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2023, 4:17 PM IST
JEECUP 2023 Date Extension
JEECUP 2023 Date Extension

JEECUP 2023 Date Extension : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh) ने जेईईसीयूपी 2023 (JEECUP 2023) की रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अब 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आधिारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP 2023) की तिथि भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क
परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों को 300,जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 200 रुपए भरने होंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

ऐसे करना होगा आवेदन
-JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन करें

-होमपेज खुलने पर JEECUP 2023 link पर क्लिक करें

-लिंक खुलने के बाद मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें

-आवेदन फॉर्म भरें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें

-पूरी प्रक्रिया होने के बाद फिर से सबमिट करें

Published on: