शिक्षा

JKBOSE Exam 2020 Result : जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ने 10वीं, 11वीं, और 12वीं कार्गिल डिविजन के परीक्षा परिणाम किए जारी

JKBOSE Exam 2020 Result : जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने जेकेबीओएसई कक्षा 10, 11 और 12 कार्गिल डिविजन के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Apr 27, 2021

JKBOSE Exam 2020 Result : कोरोनाकाल के बीच जम्मू-कश्मीर बोर्ड की ओर से कक्षा 10, 11 और 12 कार्गिल डिविजन के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार इस सेकंडरी स्कूल एग्जामिनेशन, हायर सेकंडरी पार्ट-1 और हायर सेकंडरी पार्ट-2 की वार्षिक परीक्षा 2020 में उपस्थित हुए हैं, वे लोग अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अपने रोल नंबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके चेक कर सकते हैं।

How To Check JKBOSE Class 10th Result 2020

परिणाम चेक करने के लिए विद्यार्थी सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट- jkbose.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Secondary School Examination (Class 10th), Secondary School Examination (Class 11th) और Secondary School Examination (Class 12th) के लिंक पर क्लिक करें।

आगे की टैब में लॉगिन की डिटेल्स (रोल नंबर) भरकर सबमिट करें। लॉगिन करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
27 Apr 2021 09:20 pm
Also Read
View All