शिक्षा

JNVST Class 6 Admission 2026: कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत

JNVST Class 6 Admission: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी वर्तमान (2025-26) सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। वहीं आयु सीमा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 6:38 PM IST
JNVST Class 6 Admission 2026
JNVST Class 6 Admission(Symbolic Image-Freepik)

JNVST Class 6 Admission 2026: देशभर में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने इसके लिए आधिकारिक पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के लिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2025 है। चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 13 दिसंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission: कितनी सीटें होती हैं?

हर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए करीब 80 सीटें निर्धारित होती हैं। यह संख्या विद्यालय की क्षमता और संसाधनों के आधार पर थोड़ी बहुत बदल सकती है।

JNVST Class 6 Admission 2026: जान लें शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी वर्तमान (2025-26) सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए। आवेदन उसी जिले से करना होगा जहां विद्यार्थी वर्तमान में स्कूल में पढ़ रहा है।

आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
विद्यार्थी का हस्ताक्षर
माता-पिता का हस्ताक्षर
आधार कार्ड विवरण
वैध निवास प्रमाण पत्र
हेडमास्टर द्वारा प्रमाणित विद्यार्थी का विवरण प्रमाण पत्र

JNVST Class 6 Admission 2026 Registration: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "Class VI Registration 2025" लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर “Apply Online” पर क्लिक करें।
फॉर्म में मांगे गए आवश्यक जानकारी भरें।

जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।

Updated on:
4 Jun 2025, 6:38 PM IST
Published on: