शिक्षा

JNVST Class 6 Admit Card 2021: जेएनवीएसटी ने एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

JNVST Class 6 Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति ने जेएनवीएसटी क्लास-6 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र व उनके अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं।

2 min read

JNVST Class 6 Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय समिति ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2021 के तहत क्लास-6 में प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र और उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल navodaya.gov.in पर लॉग इन करके नवोदय 6 वीं क्लास-6 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दो चरणों में होगा जेएनवीएसटी 2021

ताजा जानकारी के मुताबिक क्लास-6 में प्रवेश के लिए JNVST प्रवेश परीक्षा 2021 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। JNVST प्रवेश परीक्षा 2021 16 मई को मिजोरम, मेघालय और नागालैंड के अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए आयोजित की जाएगी। तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए यह परीक्षा 19 जून 2021 को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय समिति ने इससे पहले 6ठी कक्षा के छात्रों के लिए JNVST 2021 10 अप्रैल को निर्धारित किया था, लेकिन बाद की तारीख में बदल दिया गया था।

एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड

जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिट कार्ड 2021 तक छात्रों और अभिभावकों की पहुंच आसान करने के लिए परीक्षा प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित किया है। छात्र और उनके अभिभावक परीक्षा पोर्टल यानी navodaya.gov.in पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट यानी navodaya.gov.in पर जाना होगा। एनवीएस पोर्टल पर जाने के बाद जेएनवीएसटी क्लास-6 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड के लिए तय लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही इनपुट फ़ील्ड के साथ एक नया पेज खुलेगा। पेज खुलने के बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कैप्चा इनपुट करें। फिर फाइंड बटन पर क्लिक करें। फाइंड बटन क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट अपने पास रख लें।

Web Title: JNVST class 6 Admit Card 2021 Released

Updated on:
13 Apr 2021 04:18 pm
Published on:
13 Apr 2021 04:10 pm
Also Read
View All