29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main April Admit Card 2021: जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Main April Admit Card 2021: अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेन का एडमिट कार्ड किसी भी समय एनटीए जारी कर सकता है। जेईई मेन एग्जाम का आयोजन 27, 28, 29 व 30 अप्रैल को होना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Apr 2021, 1:57 PM IST

JEE Main April Admit Card 2021

JEE Main April Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) अप्रैल सेशन जेईई मेन परीक्षा के लिए किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेन एग्जाम का आयोजन 27, 28, 29, और 30 अप्रैल को होना है। जेईई मेन परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Air Force Group X, Y Exam 2021 Postponed: कोरोना के चलते वायु सेना भर्ती परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथियां

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

जेईई मेन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट Jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर पहुंचने के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड अप्रैल (सेशन 3) 2021 लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। एडमिट कार्ड ओपन होने के बाद उसमें दिए गए विवरण को चेक करें। साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

इसे भी पढ़ें : Maharashtra Board Exams 2021: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द

25 मार्च को शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि अप्रैल सेशन की जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च, 2021 को प्रारंभ हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2021 थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, अप्रैल सेशन के लिए आवेदन में संशोधन करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार किया था। उम्मीदवारों को 6 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2021 को रात 11:50 बजे तक आवेदन में सुधार और शुल्क जमा करने का अतिरिक्त समय उम्मीदवारों को दिया था। अब अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेन का आयोजन 27, 28, 29 व 30 अप्रैल को होना है।

इसे भी पढ़ें : Sarkari naukri 2021: राजस्थान सरकार ने RPSC भर्तियों को समय पर कराने पर दिया जोर, उठाए ये कदम

Web Title: Jee main april session admit card 2021 released any time

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग