शिक्षा

Jobs 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर के कई पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी मिलेगी बढ़िया, जानें डिटेल्स

SBI: इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए...
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 4:06 PM IST
SBI Vacancy
SBI Vacancy

SBI Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कोलकाता में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) और रिव्यूअर की नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए डिटेल्स को देखा जा सकता है।

SBI Vacancy 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


आवेदन करने के इच्छुक आवेदक के पास भारत या किसी अंतरराष्ट्रीय बिजनेस स्कूल से न्यूनतम 55% अंकों के साथ दो वर्षीय MBA या एग्जीक्यूटिव MBA डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव आवश्यक है। इनमें से तीन वर्ष BFSI सेक्टर, लीडरशिप, बिहेवियरल साइंस जैसे विभागों में डीन या हेड के रूप में काम करने का अनुभव अनिवार्य है। SBI ERS रिव्यूअर पद के लिए केवल SBI या उसके पूर्ववर्ती एसोसिएट बैंकों (e-ABs) से SMGS-IV या V ग्रेड में रिटायर हो चुके अधिकारी ही पात्र होंगे।

Jobs 2025: जान लें अन्य जरुरी डिटेल्स

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 28 वर्ष
अधिकतम आयु: 55 वर्ष

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, EWS वर्ग: ₹750
एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को 50,000 से 65,000 रूपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।

SBI Recruitment: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।


करियर सेक्शन में जाकर नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।


आवश्यक विवरण भरें और पासवर्ड सेट करें।


मांगे गए डाक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।


शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म सबमिट करें।


फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Updated on:
4 Apr 2025, 4:06 PM IST
Published on: