शिक्षा

Kamal Haasan : 69 साल के मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन बन गए विद्यार्थी, अमेरिका में इस कोर्स की लेंगे ट्रेनिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मशहूर अभिनेता Kamal Haasan कुछ महीनों के शॉर्ट टर्म AI कोर्स की क्लासेस अटेंड करने के लिए अमेरिका गए हैं। उन्होंने 69 साल की इस उम्र में अमेरिका की एक...
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 3:48 PM IST
Feature image

‘चाची 420’, ‘इंडियन’, ‘विक्रम’ और ‘कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मशहूर फिल्म अभिनेता Kamal Haasan असल जिंदगी में अब विद्यार्थी की भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल एक्टर कमल हासन ने अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के एक शार्ट टर्म कोर्स में एडमिशन ले लिया है। AI हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सभी सेक्टर में किया जा रहा है। AI की मदद से कोई भी आसानी से बहुत अच्छे तरीके से किया जा सकता है। हाल ही में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' फिल्म में Kamal Haasan ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें AI का इस्तेमाल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मशहूर अभिनेता Kamal Haasan कुछ महीनों के शॉर्ट टर्म AI कोर्स की क्लासेस अटेंड करने के लिए अमेरिका गए हैं। उन्होंने 69 साल की इस उम्र में अमेरिका की एक जानी-मानी यूनिवर्सिटी के एआई कोर्स में दाखिला लिया है। जहां वो AI की बारीकियों को समझेंगे और उसे अपने फिल्म में आधुनिक तरीके से इस्तेमाल करेंगे।

Kamal Haasan के फिल्मों में दिखेगी AI की झलक

फिल्म अभिनेता Kamal Haasan का ऐसा मानना है कि एआई फिल्म सेक्टर को बहुत आगे लेकर जाएगा। Kamal Haasan एक्टर के साथ फिल्म प्रोडूसर भी हैं। इसलिए वो अपनी फिल्मों में AI जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यहां ये बात जानना भी जरुरी हो जाता है कि Kamal Haasan की अगली फिल्मी प्रोजेक्ट्स में AI टेक्नोलॉजी का गजब इस्तेमाल देखने को मिलेगा। कमल हासन ने 90 दिनों के AI कोर्स में एडमिशन लिया है।

Updated on:
7 Sep 2024, 3:48 PM IST
Published on: