शिक्षा

Kamdhenu Gau-Vigyan Exam 2021: गायों को लेकर मोदी सरकार आयोजित करेगी परीक्षा, टॉपर्स को मिलेंगे अवॉर्ड, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Kamdhenu Gau-Vigyan Exam 2021: देश का कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। 25 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा  
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2021, 12:24 PM IST
Kamdhenu Gau-Vigyan Exam 2021
Kamdhenu Gau-Vigyan Exam 2021

Kamdhenu Gau-Vigyan Exam 2021: देश में गौवंश संवर्धन को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अनेकों योजनाएं संचालित करती हैं। कई राज्यों ने गौवंश को लेकर कानून भी लागू किए हैं। अगर आप भी गायों के बारे में काफ़ी कुछ जानते हैं, तो आपके लिए मोदी सरकार की ओर से परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में देश भर से कोई भी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह परीक्षा गायों के बारे में ही होगी। केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय के अधीन आने वाले राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गायों के बारे में इस तरह की परीक्षा देश में पहली बार आयोजित होने जा रही है।


25 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा
देश का कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। जो लोग परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे कामधेनु आयोग के वेबसाइट पर रजिस्ट्रशन करवाना सकेंगे। परीक्षा चार वर्गों में होगी। प्राथमिक स्तर पर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए , उसके बाद 9वें से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए, 12वीं से आगे के लिए और चौथा आम लोगों के लिए।


परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा परीक्षा 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ( चार विकल्पों वाला ) होंगे। परीक्षा का एक सिलेबस और पाठ्य सामग्री भी तैयार की गई है जिसे जल्द ही आयोग के वेबसाइट पर डाला जाएगा।


परीक्षा का मकसद लोगों में गायों के वैज्ञानिक फ़ायदे के बारे में जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि भविष्य में ये परीक्षा हर साल ली जाएगी। जो लोग भी परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा जबकि पहले तीन स्थानों पर आने वाले लोगों को अवॉर्ड भी दिया जाएगा।

Published on: