शिक्षा

Kerala SSLC Result 2022: केरल बोर्ड कल 3 बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, जानिए keralaresults.nic.in पर कैसे करें चेक

Kerala SSLC Result 2022: केरल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा, जिसे आप केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in पर बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं।  
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 3:07 PM IST
kerala-sslc-results-2022-to-be-released-on-15-june-on-keralaresults.jpg

Kerala SSLC Result 2022: केरल बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट के लिए इंतजार कल यानी बुधवार को खत्म होने वाला है। केरल शिक्षा भवन के अधिकारियों ने घोषणा करते हुए बताया है कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 जून 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट का घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी करेंगे, जिसके बाद सभी परीक्षार्थी केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। वहीं केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20 जून को घोषित करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले केरल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 10 जून को जारी होने वाला था, लेकिन किसी कारण से इसमें देरी हो गई। इसके कारण अब कल 3 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जारी होगा, जिसमें आप बहुत ही आसानी से कुछ ही स्टेप फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


लगभग 426,000 छात्र परीक्षा में हुए शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल केरल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 426,000 छात्र उपस्थित हुए हैं, जिनकी परीक्षाएं 31 मार्च से 29 अप्रैल तक सुबह की पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई।


ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा

केरल बोर्ड की कक्षा 10 वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में राज्य के 2,943 केंद्रों में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल छात्रों में से 191,000 छात्र मलयालम में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वहीं 231,000 छात्र अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए।


केरल बोर्ड कक्षा 10वीं का कैसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले आप केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको वहां पर पूछी जा रही जानकारी रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना है, जिसमें बाद समिट कर देना है।
-अब आपके सामने रिजल्ट दिखाई देने लगेगा, जिसे आप सुविधानुसार प्रिंट भी कर सकते हैं।

Published on: