रिजल्ट आने से पहले आप भी जान लें उत्तर प्रदेश बोर्ड की इस एग्जाम से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें
ज्यों-ज्यों रिजल्ट की घडी नजदीक आ रही है उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं क्लास की छात्रों की धडकन तेज होती जा रही है। बता दें रविवार 29 अप्रैल 2018 को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। इस बात की पुष्टि यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने की है। इस साल यूपी बोर्ड ने यह परीक्षा 6 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की थी। आप इस लिंक http://results.patrika.com/up-board-result.html पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसका रिजल्ट आने से पहले आप भी जान लें उत्तर प्रदेश बोर्ड की इस एग्जाम से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें।
- यूपी बोर्ड भारत का सबसे बड़ा एजुकेशन बोर्ड है और इस साल करीब 66 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 10वीं क्लास के लिए 36,55,691 स्टूडेंट्स का आैर 12वीं क्लास के लिए 29,81,327 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था।
- करीब 11 लाख स्टूडेंट्स एेसे है जिन्होंने इस साल संपन्न हुर्इ परीक्षा में भाग नहीं लिया। एग्जाम ना देने वालों छात्रों में करीब 75 फीसदी बच्चे ऐसे हैं जो कि बांग्लादेश और नेपाल से आते हैं।
- यूपी बोर्ड के इतिहास में एेसा पहली बार हो रहा है जब 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट अप्रैल में ही घोषित किए जा रहे हैं।
- इस साल बोर्ड की एग्जाम्स के लिए यूपी सरकार ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। परीक्षा में होने वाली नकल को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स लगार्इ गर्इ थी। इसके अलावा यह पहला मौका होगा जब टाॅपर्स की आंसर को पब्लिकली दिखाया जाएगा।
-पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों पर गौर फरमाए तो 10वीं क्लास में 81.18 फीसदी बच्चे जबकि 12वीं क्लास में 82.62 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे।
इस तरह चेक कर सकते है अपना रिजल्ट
आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
— अपना रिजल्ट जानने के लिए सबसे पहले इस लिंक पर https://upmsp.edu.in/ क्लिक करें।
— उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
— लिंक खुलने पर मांगी गई डिटेल भर दें।
— सारी जानकारी भरने के बाद आपके सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हो।