केंद्रीय विद्यालय (KVs) की गिनती बेहतरीन सरकारी स्कूलों में होती है। अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चों का एडमिशन केवीएस में हो, लेकिन यह कोई आसान काम नहीं है। आप भी इन गलतियों से बचें।
KV Class-1 Admission Age: केंद्रीय विद्यालय (KVs) की गिनती बेहतरीन सरकारी स्कूलों में होती है। अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चों का एडमिशन केवीएस में हो, लेकिन यह कोई आसान काम नहीं है। केवीएस एडमिशन फॉर्म (Admission Form) भरने से लेकर चयन प्रक्रिया तक के बीच में छोटी से छोटी गलती होने पर रिजेक्ट कर देता है। ऐसे में आज जानेंगे केवीएस में चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ सवाल।
नए सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 में एडमिशन के लिए उम्र सीमा निर्धारित की गई है।
केंद्रीय विद्यालय के कक्षा-1 में एडमिशन लेने के लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष (KV Class-1 Admission Age) होनी चाहिए। इससे कम उम्र के बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों के लिए उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
केवीएस में एडमिशन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। खबरों की मानें तो 27 मार्च के करीब यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं एडमिशन प्रक्रिया 17 अप्रैल (KV Admission Last Date) को खत्म हो जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में NRI छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय एक सरकारी स्कूल है जो केंद्रीय विद्यालय संगठन समूह द्वारा चलाया जाता है। इनका संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में करीब 1249 केवीएस हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी।