शिक्षा

KVS और NVS में 12,000 से ज्यादा टीचर के पद खाली, जानें कब शुरू होगी भर्ती?

KVS NVS Recruitment 2025: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में 12,000 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। जानिए कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया और कितनी मिलेगी सैलरी।
2 min read
Jul 25, 2025
KVS NVS Recruitment 2025
KVS NVS Recruitment 2025 (Image: Gemini)

KVS NVS Recruitment 2025: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। यह जानकारी हाल ही में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में दी है।

KVS में सबसे ज्यादा पद खाली

जयंत चौधरी ने बताया कि देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में 7,765 शिक्षक पद अभी खाली हैं। वहीं, नवोदय विद्यालयों में 4,323 टीचिंग पोस्ट खाली हैं। इसके अलावा NCERT में ग्रुप A के 143 पद और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) में 60 पदों पर भी कोई नियुक्ति नहीं हुई है।

क्यों खाली हैं ये पद?

शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इन पदों के खाली होने की कई वजहें हैं।

  • नए स्कूलों का खुलना
  • पुराने शिक्षकों का रिटायर होना
  • नौकरी छोड़ना
  • प्रमोशन और ट्रांसफर

इन सभी कारणों से समय-समय पर पद खाली हो जाते हैं और जब तक नई नियुक्ति नहीं होती तब तक ये पद खाली ही रहते हैं।

भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

यह सवाल हर उस उम्मीदवार के मन में है जो सरकारी शिक्षक बनना चाहता है। इस पर जयंत चौधरी ने साफ किया कि सरकार इन पदों को भरने के लिए लगातार काम कर रही है। जब तक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक कॉन्ट्रैक्ट (अस्थायी) आधार पर भर्तियां की जा रही हैं।

इसका मतलब यह है कि आने वाले महीनों में KVS और NVS की ओर से नई भर्तियों की अधिसूचना (Notification) जारी की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से संबंधित वेबसाइट्स चेक करते रहें।

KVS और NVS में कितनी मिलती है सैलरी?

  • अगर बात करें सैलरी की तो केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय दोनों में ही शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है।
  • PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) को लगभग 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलती है।
  • वेतन का निर्धारण शिक्षक की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाता है।

देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 12,000 से भी ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं। सरकार इन्हें भरने की प्रक्रिया में जुटी है। यदि आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह समय तैयारी शुरू करने का सबसे सही मौका है। जल्द ही इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी जारी होने की उम्मीद है।

Updated on:
25 Jul 2025 08:07 pm
Published on:
25 Jul 2025 08:07 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान