शिक्षा

Loksabha Election 2024: गांधी परिवार के ये 4 चेहरे कितने पढ़े-लिखे हैं, जानिए

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की काउंटिंग के बीच, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं गांधी परिवार के ये सदस्य।

2 min read

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का परिणाम बस कुछ ही देर में आने वाला है। काउंटिंग 8 बजे से शुरू हो चुकी है। कई सीटों के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस आगे चल रही है। इस बार कांग्रेस के लिए करो या मरो वाली स्थिति है तो वहीं भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज है। ऐसे में सबकी निगाहें गांधी परिवार पर हैं। आइए, जानते हैं गांधी परिवार के इन लोगों के पास कौन-कौन सी डिग्री है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफी पढ़े-लिखे हैं। हालांकि, राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से उन्हें कई बार स्कूल व कॉलेज बदलने पड़े तो कई बार पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। आइए, एक नजर डालते हैं उनकी डिग्री पर। बता दें कि राहुल गांधी की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से हुई है। इसके बाद वे पढ़ने के लिए देहरादून के ‘Doon School’ चले गए। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया। यहां उन्होंने पहले आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया और फिर University of Cambridge के Trinity College से एमफिल की डिग्री हासिल की। 

मेनका गांधी (Maneka Gandhi Educational Qualification)

गांधी परिवार की बहू मेनका को कौन नहीं जानता। वे अपने राजनीतिक करियर और पशु के प्रति प्रेम को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। गांधी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी उन्होंने कभी कांग्रेस नहीं ज्वॉइन किया। इस बार भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर सीट (UP Sultanpur Seat Loksabha Election) पर उतारा है। मेनका गांधी ने लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएट किया है। इसके अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से जर्मन की पढ़ाई की है।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Loksabha Election 2024)

प्रियंका गांधी वाड्रा गांधी परिवार की बेटी और राहुल गांधी की बहन हैं। इस वर्ष उन्होंने चुनाव (Loksabha Election 2024) नहीं लड़ने का फैसला लिया है। प्रियंका जब भाषण देने मंच पर उतरती हैं तो उनकी तुलना उनकी दादी और प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की जाती है। प्रियंका गांधी ने जीसस एंड मेरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएट किया है।

वरुण गांधी (Loksabha Election)

भाजपा सांसद वरुण गांधी भी अपनी मां मेनका गांधी की तरह कांग्रेस से दूर हैं। उनका पूरा नाम फिरोज वरुण गांधी है। वरुण गांधी की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के ऋषि वैली स्कूल से और दिल्ली के ही ब्रिटिश स्कूल से हुई। वरुण गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बीएससी (ऑनर्स) किया है। 

Updated on:
04 Jun 2024 01:42 pm
Published on:
04 Jun 2024 12:52 pm
Also Read
View All
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, इस हफ्ते बंद हो जाएंगी इन 6 बड़ी भर्तियों की विंडो

स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, कोरोना कर्मियों को बोनस अंक का मिला मौका, इस डेट तक करे आवेदन

Shankaracharya Avimukteshwarananda: शंकराचार्य बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Lecturer Bharti 2026: सरकारी स्कूलों में लेक्चरर बनने का मौका, 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 1 लाख से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी

Sabyasachi के लहंगे ने सरहद-पार मचाया बवाल, जानें दो टॉप डिजाइनर सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के पास है क्या डिग्रियां

अगली खबर