शिक्षा

Maharashtra Board SSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर देखे सकेंगे नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम कल दोपहर 1 बजे जारी होंगे। छात्र परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर देख सकेंगे। इस परीक्षा में लगभग 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

2 min read
Jun 16, 2022
Results

मुंबई: महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल यानि 17 जून 2022 को दोपहर एक बजे घोषित होंगे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर परिणाम जारी करेगा। इससे पहले बोर्ड ने आठ जून 2022 को महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022 को जारी किया था। साल 2020 में 15,84,264 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें से 15 लाख 75 हजार 103 उपस्थित हुए थे। साल 2020 में कोरोना के कारण नतीजे देरी से आए थे।

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने खुद ट्वीट के माध्यम से भी बताया कि बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम कल दोपहर 1 बजे जारी किये जाएंगे। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। पहले ऐसी अटकलें थी कि बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 जून को जारी किया जाएगा। लेकिन अब ताजा अपडेट आया कि रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ इस परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से चार अप्रैल 2022 के बीच किया गया था।

ऐसे देख सकते हैं परिणाम
-आप सर्व प्रथम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
-आप इसके बाद महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।
-आपकी स्क्रीन पर नया पेज दिखेगा।
-फिर आप यहां मांगी गई जानकारी भर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
-आपका रिजल्ट आपको दिखाई देगा।
-आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आठ जून को 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित किये थे। इस वर्ष परीक्षा में कुल 94.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि साल 2021 में रिजल्ट 99.83 फीसदी रहा था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल परीक्षा को आयोजित नहीं किया गया था।

Updated on:
16 Jun 2022 04:37 pm
Published on:
16 Jun 2022 04:32 pm
Also Read
View All