मुंबई: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब एसएससी के छात्रों को उनके रिजल्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किये जा सकते हैं। एमएसबीएसएचएसई की तरफ से अभी तक एसएससी के रिजल्ट को लेकर कोई बयान नहीं आया है। हालांकि माना जा रहा है कि एचएससी रिजल्ट की तरह 10वीं कक्षा के रिजल्ट से पहले शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ परिणाम जारी होने की तारीख का ऐलान कर सकती हैं। 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maharesult.nic.in पर देख सकेंगे।