1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra School Updates: महाराष्ट्र में छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, उद्धव सरकार का इस मसले पर है खास फोकस

महाराष्ट्र में छुट्टियों के बाद से आज स्कूल खुल गए हैं। लाखों बच्चे आज से स्कूल जाना शुरू कर देंगे। सरकार ने इस दौरान एक चीज पर खास फोकस रखने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 15 Jun 2022, 11:20 AM IST

quality-school-education.jpg

School

मुंबई: महाराष्ट्र में आज यानि 15 जून 2022 से खुल गए हैं। इसके साथ ही लाखों बच्चों का स्कूल आज से शुरू हो गया है। ऐसे में इस बार स्कूल एजुकेशन विभाग का फोकस एक मुद्दे पर भी रखने की तैयारी की गई है। जानकारी के अनुसार विभाग ज्यादातर ऐसे लोगों पर खास ध्यान दे रहा है जो बच्चे किसी वजह से या तो स्कूल छोड़ चुके हैं या फिर वे महामारी के दौरान बहुत कम दिन ही स्कूल आए हैं। सरकार ने इन बच्चों को दोबारा एजुकेशन सिस्टम में लानें का ब्लू-प्रिंट तैयार किया हुआ है।

ज्ञात हो कि राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी इसे लेकर एक बयान जारी किया है। उनका कहना कि सभी स्कूलों को ऐसे बच्चों को खोजना होगा जिन बच्चों ने पढ़ाई किसी न किसी वजह से छोड़ दी। ऐसे बच्चों को फिर उन्हें स्कूल में दोबारा लाना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि जैसे ही बुधवार को कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी, कई बच्चों का स्कूल में पहला कदम होगा। इसलिए सभी स्कूलों की यह जिम्मेदारी है कि बच्चों के दिन यहां खुशहाल, रोमांचक और एक्टिविटी से भरे हों। सभी स्कूलों को पहला दिन कैसे रोमांचक बनाया जाए इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ठाणे में बीए.5 स्वरूप के दो नए केस मिलने से बढ़ी चिंता; पढ़ें ताजा अपडेट

गौर हो कि पिछले साल द्वारा प्राप्त किये गए आंकड़ों के अनुसार 25 हजार से अधिक बच्चे स्कूल से बाहर हैं। जिसमें से 7 हजार 800 से अधिक बच्चे कभी स्कूल नहीं गए हैं। साथ ही कोरोना महामारी के दौरन 17 हजार से अधिक बच्चे स्कूल में सही से नहीं आ रहे थे। यही कारण है कि इन्हें लेकर एजुकेशन विभाग ने तैयारी की है। उनकी प्राथमिकता इन बच्चों की एक साल की छुटी हुई पढ़ाई से जोड़ने की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़