Manmohan Singh: Former PM Manmohan Singh का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गांव में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय...
Manmohan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) का निधन हो गया है। तबियत बिगड़ने के बाद डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनका कार्यकाल साल 2004 से 2014 तक रहा था। आईए जानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहां से और कितनी पढ़ाई-लिखाई की है।
Former PM Manmohan Singh का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गांव में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय से मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की। साथ ही अर्थशास्त्र में ही उन्होंने मास्टर की डिग्री भी इसी विश्वविद्यालय से हासिल की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय चले गए। यहां से उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास ऑनर्स की डिग्री हासिल की। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री प्राप्त की थी।
पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में लेक्चरर के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए दिल्ली आ गए। इसके अलावा डॉक्टर मनमोहन सिंह कई अहम सरकारी पदों पर रह चुके हैं। इसमें चीफ इकोनामिक एडवाइजर, प्लानिंग कमीशन का डिप्टी चेयरमैन,आरबीआई गवर्नर जैसे कई पद शामिल हैं।