शिक्षा

MHT CET Admit Card 2020: पीसीएम ग्रुप के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

MHT CET Admit Card 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीएम ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने MHT CET 2020 परीक्षा के लिए...

less than 1 minute read
Oct 04, 2020
MHT CET Admit Card 2020

MHT CET Admit Card 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीएम ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस बारे में CET की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना अपलोड की गई है। जिन उम्मीदवारों ने MHT CET 2020 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए सेल को सूचित करना होगा।

MHT CET Admit Card 2020 पीसीएम ग्रुप के लिए यहां क्लिक करें

PCM ग्रुप के लिए MHT CET Exam 12 से 20 अक्टूबर 2020 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले CET सेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PCB ग्रुप के लिए हॉल टिकट जारी किए गए थे।

प्रवेश पत्र के साथ कोरोना महामारी से संबंधिति कुछ दिशा-निर्देश भी होंगे। आपको बता दें कि सबसे पहले इस परीक्षा तो जून में आयोजित होना था, लेकिन जुलाई तक के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य में बढ़ते केसों के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। महाराष्ट्र सीईटी के जरिए राज्य के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और तीन वर्षीय LLB जैसे कोर्सेज के लिए दाखिला होता है।

How To Download MHT CET Admit Card 2020
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर लॉगिन सेक्शन पर जाएं। अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन की दर्ज करें। लॉगिन करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
04 Oct 2020 03:07 pm
Also Read
View All