शिक्षा

MMMUT Cutoff 2025: एमएमएमयूटी में B.Tech कोर्स के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, देखें ब्रांच वाइज ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक

MMMUT: सबसे अधिक छात्रों ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को प्राथमिकता दी है। अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले छात्रों में भी CSE ब्रांच सबसे पसंदीदा रही।

2 min read
Jun 30, 2025
MMMUT Cutoff 2025(Image-MMMUT, Gorakhpur)

MMMUT Gorakhpur: गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) ने बी.टेक सेशन 2025-26 के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस साल कुल 1089 सीटों के लिए 4039 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से केवल 285 छात्रों को उनकी पहली पसंद के अनुसार सीट मिली है, जबकि 659 विद्यार्थियों को उनकी टॉप 3 पसंदों में से किसी एक में एडमिशन मिला है। इस साल बी.टेक की कुल 1189 सीटों में से 1086 सीटें उत्तर प्रदेश राज्य के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य राज्यों के लिए 103 सीटें निर्धारित हैं। आंकड़ों के अनुसार, यूपी से लगभग 3700 और अन्य राज्यों से 339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

MMMUT BTech Admission: किस ब्रांच में कितनी सीटें?

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) – 255 सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) – 180 सीटें
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) – 120 सीटें
सिविल इंजीनियरिंग – 120 सीटें
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) – 120 सीटें

MMMUT Cutoff 2025: कंप्यूटर साइंस ब्रांच सबसे पसंदीदा


सबसे अधिक छात्रों ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को प्राथमिकता दी है। अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले छात्रों में भी CSE ब्रांच सबसे पसंदीदा रही। उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए रैंक 18091 से प्रारंभ होकर 62179 पर बंद हुई।
वहीं अन्य राज्यों के लिए रैंक 40229 से प्रारंभ होकर 66331 पर बंद हुई। सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो 2 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।

MMMUT Gorakhpur: ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक

शाखा (ब्रांच)होम स्टेट रैंक (ओपन–क्लोज)अन्य राज्य रैंक (ओपन–क्लोज)
कंप्यूटर साइंस (CSE)18091 – 6217940229 – 66331
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)62574 – 7249266468 – 74765
इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE)35553 – 8096765896 – 83366
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)73543 – 8424983901 – 89347
इलेक्ट्रिकल (EE)58540 – 9758886406 – 99383
मैकेनिकल (ME)76387 – 10844686327 – 107423
सिविल (CE)66915 – 12008882024 – 120311
केमिकल (ChE)98938 – 122513104671 – 116448

वरीयता के आधार पर सीटों का अलॉटमेंट

पहली पसंद: 285 छात्र
दूसरी पसंद: 225 छात्र
तीसरी पसंद: 149 छात्र
चौथी पसंद: 95 छात्र
पांचवीं पसंद: 109 छात्र
छठी पसंद: 148 छात्र
सातवीं पसंद: 54 छात्र
आठवीं पसंद: 25 छात्र

Updated on:
30 Jun 2025 08:45 am
Published on:
30 Jun 2025 08:42 am
Also Read
View All

अगली खबर