शिक्षा

मनमोहन से लेकर नेहरू तक: जानिए कौन हैं देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री?

‎Most Educated PM Of India: डॉ. मनमोहन सिंह की स्कॉलरशिप से लेकर पीएम मोदी की MA डिग्री तक, जानिए देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रधानमंत्रियों की एजुकेशन प्रोफाइल। ‎
2 min read
Feb 04, 2026
‎Most Educated PM Of India
India's Most Educated PM (Image Saurce: Gemini)

Most Educated Prime Ministers of India: देश को चलाने के लिए अनुभव के साथ-साथ शिक्षा की भी बड़ी भूमिका होती है। भारत के इतिहास में कई ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं, जिनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इकोनॉमी के धुरंधर से लेकर कई भाषाओं के एक्सपर्ट तक, आइए जानते हैं भारत के अब तक के प्रधानमंत्रियों के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में पूरी डिटेल। ‎ ‎

डॉ. मनमोहन सिंह

दुनिया के बड़े इकोनॉमिस्ट के मामले में डॉ. मनमोहन सिंह का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर्स किया। इसके बाद वे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमी में पीएचडी (PhD) की उपाधि प्राप्त की। उनके सम्मान में ऑक्सफोर्ड में उनके नाम पर स्कॉलरशिप भी दी जाती है। वे UNCTED सचिवालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर जैसे बड़े पदों पर भी सेवाएं दीं। ‎

‎पी.वी. नरसिम्हा राव

17 भाषाओं के जानकार पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को 'आधुनिक भारत का चाणक्य' कहा जाता था। वे केवल एक वकील ही नहीं थे, बल्कि उन्हें 17 भाषाओं का नॉलेज था। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून (LLB) की पढ़ाई की थी। उनकी साहित्य और भाषा पर पकड़ इतनी मजबूत थी कि वे कई भारतीय और विदेशी भाषाएं धाराप्रवाह बोल सकते थे। ‎

‎डॉ. इंद्र कुमार गुजराल

पीएचडी की मानद उपाधि आई.के. गुजराल भी भारत के लिटरेट प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। इन्द्र कुमार गुजराल ने गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर और उसके बाद फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। उनके पास बी.कॉम और एम.ए. के अलावा पीएचडी और डी.लिट की मानद उपाधियां भी थीं। उनकी कूटनीतिक समझ और पढ़ाई का ही नतीजा था कि उन्होंने 'गुजराल डॉक्ट्रिन' जैसी विदेश नीति दी। ‎

‎पंडित जवाहरलाल नेहरू

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की शिक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर की थी। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से नेचुरल साइंस (प्राकृतिक विज्ञान) में ऑनर्स डिग्री हासिल की। इसके बाद लंदन के इनर टेम्पल से कानून (वकालत) की पढ़ाई पूरी की। पंडित नेहरू पढ़ाई में बहुत तेज थे और विज्ञान के साथ-साथ इतिहास और राजनीति में भी गहरी रुचि रखते थे। ‎ ‎

अटल बिहारी वाजपेयी

हिंदी और राजनीति के विद्वान अटल जी अपनी कविता और स्पीच कला के लिए मशहूर थे। वे अपने कॉलेज के दिनों में भी एक मेधावी स्टूडेंट के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (अब महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज) से हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में ग्रेजुएशन किया और फिर कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में एम.ए. की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उनकी रुचि राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों की ओर बढ़ी, जिसने उनके जीवन को नई दिशा दी। ‎ ‎

नरेंद्र मोदी

वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने मास्टर्स ऑफ आर्टस (MA) तक की शिक्षा प्राप्त की है। पीएम मोदी ने साल 1967 में दसवीं कक्षा पास की थी। वहीं उन्होने 1978 दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्टस में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन करने के बाद पीएम मोदी ने साल 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एमए की डिग्री हासिल की थी। ‎

Updated on:
04 Feb 2026 05:40 pm
Published on:
04 Feb 2026 05:40 pm