शिक्षा

मोटिवेशन : अपने काम को बोलने का मौका दीजिए: मिताली राज

महिला क्रिकेेट में ऊंचाइयां छूने वालीं मिताली राज बता रही हैं जीवन और क्रिकेटिंग करियर से जुड़े अपने कुछ एक्सपीरिएं -
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 4:23 PM IST
mithali raj
mithali raj

महिला क्रिकेेट में ऊंचाइयां छूने वालीं मिताली राज बता रही हैं जीवन और क्रिकेटिंग करियर से जुड़े अपने कुछ एक्सपीरिएं -
अपने क्रिकेट शिविर में एकमात्र लडक़ी थी। कुछ लडक़े मुझे कमतर ठहराने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे, ऐसा इसलिए था क्योंकि उनका मानना था कि एक लडक़ी क्रिकेट नहीं खेल सकती। अब सब बदल गया है। लडक़े अब मुझसे ऑटोग्राफ मांगते हैं। अब लोग समझ चुके हैं कि लड़कियां भी मैदान पर हैं। क्रिकेट और खेल अकादमियों में अब खूब लड़कियां हैं। अब लड़कियों को कमजोर मानने की सोच पूरी तरह से बदल चुकी है। अब लोग काम देखते हैं।

मुझे याद है कि 1999 में मुझे श्रीलंका के टूर के लिए चुना गया था। मेरे पिता ने मुझे वहां भेजने के लिए बैंक से कर्ज लिया और मेरे स्कूल वालों ने भी कुछ पैसा जमा किया। उस समय बड़ा संघर्ष था। वास्तव में संघर्ष दो तरह के होते हैं- एक कुछ बनने का और दूसरा खुद को टूटने से बचाने का। महिला क्रिकेटरों की तब कोई साख नहीं थी। मैं दोनों ही तरह का संघर्ष करते हुए आगे बढ़ी। मैंने कभी खुद को कमजोर नहीं समझा।

उम्मीद का दिया

मैं मानती हूं कि हर हाल में उम्मीद का दिया जलना चाहिए। आज महिला क्रिकेट बीसीसीआई के अधीन हैं, लेकिन उस समय जब महिला क्रिकेटर्स बोर्ड के अंडर नहीं थीं, हम बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम थे। एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मैंने ट्रेन से अनारक्षित यात्राएं की हैं। मैंने तब भी अच्छा हासिल करने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। धीरे-धीरे सब अच्छा होता गया।

प्रोत्साहन जरूरी है

प्रोत्साहन लेने और देेने में कभी कंजूसी मत कीजिए। मुझे वर्ष 2008 में एशिया कप के दौरान श्रीलंका में 3,000 वां रन याद है। मैंने फाइनल में पचास रन बनाए और मुझे वह याद है क्योंकि हमारी कोच शांता रंगस्वामी ने मुझे 3,000 श्रीलंकाई रुपए दिए। वे अभी भी मेरे पास संभालकर रखे हुए हैं। वे मेरे लिए काफी अनमोल हैं।

महिला क्रिकेटर्स बोर्ड के अंडर नहीं थीं, हम बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम थे। एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मैंने ट्रेन से अनारक्षित यात्राएं की हैं। मैंने तब भी अच्छा हासिल करने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। धीरे-धीरे सब अच्छा होता गया।

Published on: