बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट टेस्ट २०१८ BHU UET 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपना यूईटी का रिजल्ट कैंडिडेट लॉगइन के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बीएचयू हर साल यूईटी टेस्ट का आयोजन करता है। इस टेस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी के कई अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स जैसे कि बीए (ऑनर्स) आर्ट्स, बीए (ऑनर्स) सोशल साइंस, बी कॉम (ऑनर्स)/ बी कॉम (ऑनर्स) फाइनेंशियल मार्केट्स मैनेजमेंट, बीएससी (ऑनर्स) मैथ्स ग्रुप, बीएससी (ऑनर्स) बायो ग्रुप, शस्त्री (ऑनर्स), बीएड , बीएड स्पेशल एजुकेशन ( B.A. (Hons.) Arts, B.A. (Hons.) Social Sciences, B.Com. (Hons.)/B.Com. (Hons.) Financial Markets Management, B.Sc. (Hons.) Matchs Group, B.Sc. (Hons.) Bio Group, Shastri (Hons.), B.Ed. (Bachelor of Education), B.Ed. Special Education, (Bachelor of Education-Special Education) etc.) आदि में एडमिशन दिया जाता है।